सपा सरकार बनने पर बंद कल्याणकारी योजनाएं फिर होंगी शुरू गौरव रावत

मसौली - बाराबंकी विधानसभा जैदपुर क्षेत्र के विकासखंड बंकी के पाटमऊ गांव में रविवार को पूर्वांचल विकास निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग रोड का विधायक गौरव कुमार रावत ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर दलित पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। विधायक गौरव रावत ने कहा कि पिछड़ी जातियों को मिलने वाले आरक्षण के साथ अन्याय किया जा रहा है। पिछड़े वर्ग के अधिकारों पर लगातार हमला हो रहा है और उन्हें सरकारी नौकरियों से वंचित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों नौजवानों और महिलाओं के हितों के लिए लगातार आवाज उठाती रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता एक बार फिर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है क्योंकि वर्तमान सरकार में बंद की गई जनकल्याणकारी योजनाएं दोबारा शुरू हो सकें। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर छात्रों को कन्या विद्याधन लैपटॉप साइकिल और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं का लाभ फिर से मिलेगा। युवाओं को रोजगार और सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने के लिए भी बड़े स्तर पर काम किया जाएगा। विधायक ने कार्यकर्ताओं से सपा की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी वर्ष 2027 में प्रदेश में सपा की मजबूत सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वासुदेव वर्मा, रामकृपाल वर्मा, अवर अभियंता सचिन यादव, विधायक प्रतिनिधि रिजवान संजय, रक्षाराम वर्मा, परवेस यादव, शिवम वर्मा, राकेश वर्मा पप्पू, योगेंद्र वर्मा समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.