मो. इमरान को मिली समाजवादी अल्पसंख्यक सभा में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बाराबंकी : समाजवादी पार्टी द्वारा संगठन को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के क्रम में मो. इमरान को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा, बाराबंकी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मो. इमरान की नियुक्ति हाफिज अयाज अहमद, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी बाराबंकी द्वारा की गई। इस अवसर पर हिमांशू यादव जिला महासचिव, प्रीतम सिंह वर्मा जिला कोषाध्यक्ष एवं कामता प्रसाद यादव जिला उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मो. इमरान ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। इस अवसर पर जालिम सिंह यादव, नवाज अंसारी,मो.अल्तमश सहित तमाम संभ्रांत नागरिक, मित्रगण एवं समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मो. इमरान को नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके मित्रों, शुभचिंतकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.