दहेज उत्पीड़न के आरोप में विवाहिता की हालत गंभीर, निजी अस्पताल में इलाज जारी
बाराबंकी : बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के जगसेण्डा गांव में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। रामनगर थाना क्षेत्र के भैरमपुर निवासी फैयाज पुत्र नूर हसन ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बहन शबरीन बानो की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व बड्डूपुर थाना क्षेत्र के जगसेण्डा निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में बाइक समेत अन्य सामान की मांग को लेकर विवाहिता को परेशान किया जाने लगा।मायके पक्ष का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ आए दिन मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी।इसी क्रम में 30 जून 2026 को उसके साथ कथित रूप से मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे बाराबंकी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। विवाहिता के भाई ने बड्डूपुर कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस द्वारा प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच किए जाने की बात कही गई है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.