गणेश चतुर्थी महोत्सव में आज गूंजेंगे लोकगीत

फतेहपुर/बाराबंकी : गणेश चतुर्थी महोत्सव के अवसर पर जनपद बाराबंकी की तहसील फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम मिठवारा में श्रद्धा और सांस्कृतिक उल्लास का विशेष आयोजन किया जा रहा है।महोत्सव के दौरान उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक रविशंकर देहाती बृहस्पतिवार को अपने लोक गायन की शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगे। लोक गायक रविशंकर देहाती के कार्यक्रम की प्रस्तुति सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा की जा रही है।.कार्यक्रम की जानकारी श्री गणेश आराधना समिति, मिठवारा फतेहपुर के अध्यक्ष मोनू गुप्ता ने जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।उन्होंने बताया कि गणेश चतुर्थी महोत्सव को श्रद्धा, भक्ति और लोक संस्कृति के रंग में मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। रविशंकर देहाती अपनी विशिष्ट लोक गायन शैली और देशज अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनके लोकगीतों की प्रस्तुति महोत्सव में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। समिति के अध्यक्ष मोनू गुप्ता ने क्षेत्रवासियों से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन एवं लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है। महोत्सव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है और आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.