शिक्षा और समाजसेवा के पुरोधा बाबूलाल कुसुमेश की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मसौली बाराबंकी- सत्यनाम विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्वारी रोड बाराबंकी के संस्थापक स्वर्गीय बाबूलाल कुसुमेश की पुण्यतिथि पर रविवार को कुसुमेश निवास में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह प्रबंधक कपिल देव सिंह उपाध्यक्ष डॉ० प्रखर सिंह कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा प्रधानाचार्य आलोकनाथ श्रीवास्तव सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष शशांक सिंह ने स्वर्गीय बाबूलाल कुसुमेश के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबूजी कुशल राजनेता समाजसेवी और शिक्षाविद होने के साथ ही सर्वसमाज के हितैषी थे। शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के चलते आज भी उन्हें जनपद के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों में गिना जाता है। कार्यक्रम का समापन प्रबंधक के अध्यक्षीय उद्बोधन और प्रधानाचार्य आलोकनाथ श्रीवास्तव द्वारा व्यक्त आभार के साथ हुआ।

रिपोर्टर नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.