पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण, बहुउद्देशीय हॉल व वज्र वाहन की व्यवस्थाओं का जायजा
बाराबंकी- पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्रीमती रवीना त्यागी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, बाराबंकी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी महोदया ने पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।
इस क्रम में उन्होंने बहुउद्देशीय हॉल का निरीक्षण किया। साथ ही कानून-व्यवस्था एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आरक्षित वज्र वाहन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। वाहन में लगे सुरक्षा उपकरणों, कम्युनिकेशन सेट, एंटी-रॉयट गियर्स की गहन जांच की गई।
एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस लाइन में उपलब्ध सभी वाहनों और उपकरणों को हमेशा उत्कृष्ट व क्रियाशील स्थिति में रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति या कानून-व्यवस्था की चुनौती से तुरंत और प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
रिपोर्टर नफीस अहमद

No Previous Comments found.