मदरसा ज़ियाउल इस्लाम के दो छात्रों ने मुकम्मल किया हिफ्ज़-ए-कुरआन,मदरसे मे गुलपोशी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

फतेहपुर,बाराबंकी : जनपद बाराबंकी के कस्बा फतेहपुर स्थित मदरसा ज़ियाउल इस्लाम में दो छात्र मोहम्मद आदिल पुत्र मौलाना मोहम्मद यूनुस और मोहम्मद जमील पुत्र हाशिम अली ने हिफ्ज़-ए-कुरआन मुकम्मल किया। इस मौके पर मदरसे में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम में मेहमान-ए-खुसूसी के रूप में मौलाना हबीब कासमी मौजूद रहे, जबकि कारी फारूक की सरपरस्ती रही। इस अवसर पर मौलाना हबीब कासमी ने अपने बयान में कहा कि कुरआन-ए-पाक को हिफ्ज़ करना बहुत बड़ी सआदत और सम्मान की बात है। यह अल्लाह की ओर से विशेष नेमत है। हाफिज बनने के बाद दोनों छात्रों की जिम्मेदारी है कि वे कुरआन की तालीमात पर अमल करें और अपने किरदार व अखलाक से समाज में अच्छी मिसाल पेश करें। कारी फारूक ने कहा कि बच्चों को दीनी तालीम से जोड़ना और उन्हें कुरआन-ए-पाक की शिक्षा देना बेहद अहम है। दोनों छात्रों की इस कामयाबी पर उनके अभिभावक और मदरसे के शिक्षक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर दीनी व दुनियावी तालीम के लिए दुआ की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दोनों छात्रों को हिफ्ज़ मुकम्मल करने पर मुबारकबाद दी और उनके बेहतर भविष्य के लिए दुआएं कीं। इस मौके पर मौलाना हिफ़्ज़ुर्रहमान, मास्टर मो० नजीब, मास्टर मो० इमरान फ़ारूक़ी, मास्टर मो० रिज़वान, मास्टर फैज़ आलम, मास्टर जावेद अख्तर, हाफिज हिदायत रसूल, मौलाना मो० यूनुस, पत्रकार रिज़वान मुनीर, पत्रकार जावेद अख्तर,मो. मंज़ूर,मो० इरफान मुंशी, मो० उमर, मुशर्रफ, मौलाना हारून, मौलाना नसीम नदवी, हाफिज नायाब, मौलाना अरशद, मौलाना फसी उल इस्लाम, हाफ़िज़ सईद,नसरे आलम और अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.