बारामती की सूर्यनगरी में घरफोड़ चोर गिरफ्तार; खरीदार भी जेरबंद

बारामती , पुणे महाराष्ट्र - बारामती तालुका के सूर्यनगरी इलाके में हुई घरफोड़ चोरी की घटनाओं का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। गुप्त सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी करने वाला तथा चोरी का माल खरीदने वाला — दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

7 फरवरी को महावितरण के तकनीशियन श्रीकांत बिरादार काम पर गए थे। शाम को घर लौटने पर उनकी पत्नी ने कपाट खुला देखा। घर का सामान बिखरा पड़ा था और सोने-चांदी के गहने तथा करीब 10 हजार रुपये नकद चोरी हो चुके थे। पत्नी शाम 5 से 6 बजे के बीच बच्चे को नीचे घुमाने ले गई थीं, उसी दौरान चोर घर में घुसा।

चोरी हुआ सामान

सोने का मिनी गंठन – 17.5 ग्राम (₹50,000)

सोने के काप – 8 ग्राम (₹20,000)

सोने की बालियां – 4 ग्राम (₹10,000)

दो अंगूठियां – 6 ग्राम (₹10,000)

चांदी की पायल – ₹1,000

नकद – ₹10,000
कुल कीमत : लगभग ₹2,01,00

इसी परिसर में सुरेंद्र चव्हाण के घर से भी 35 हजार रुपये चोरी हुए थे।

पुलिस जांच- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तांदुळवाडी से ऋषिकेश विजय कोकाटे (21, इंदापुर) को हिरासत में लिया। अदालत ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड दी। पूछताछ में उसने चोरी कबूल कर गहने श्रेयस विठ्ठल कुलथे (25, सुनार) को देने की बात बताई, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

कार्रवाई करने वाली टीम- पुलिस अधीक्षक संदीपसिंह गिल, अपर पुलिस अधीक्षक गणेश बिरादार और एसडीपीओ सुदर्शन राठोड़ के मार्गदर्शन में

पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर यादव व स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने कार्रवाई की।

प्रभव चंद्रकांत काले रिपोर्ट

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.