बारामती के शेरेवाड़ी में दो बुजुर्ग महिलाओं की निर्मम हत्या से सनसनी

बारामती : बारामती तालुका के शेरेवाड़ी गांव में दो बुजुर्ग महिलाओं की हत्या की दर्दनाक घटना सामने आई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मृतकों की पहचान 75 वर्षीय इंदुमती मारुती लडकत और 65 वर्षीय कृष्णाबाई कुंडलिक लडकत के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं रात के समय घर के बाहर ओसरी में सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और श्वान पथक की मदद से सबूत जुटाए जा रहे हैं। साथ ही आसपास के CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है।

इस बीच युगेंद्र दादा पवार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही।

दो बुजुर्ग महिलाओं की हत्या के पीछे आखिर क्या वजह है? हत्या लूट के इरादे से हुई या इसके पीछे कोई और कारण है? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे।

फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

रिपोर्टर : गौरव गुंदेचा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.