श्रीकृष्ण अहीर समाज की आम सभा सम्पन्न, छात्रावास में तीन कमरों के निर्माण सहयोग पर भामाशाहों का सम्मान

बारां - श्रीकृष्ण अहीर समाज द्वारा आज आम सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संस्था के कोषाध्यक्ष महेन्द्र यादवेन्दु ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर समाज के भामाशाहों द्वारा छात्रावास भवन में तीन कमरों के निर्माण हेतु सहयोग देने पर उनका सम्मान किया गया। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता राम स्वरुप यादव (पूर्व सभापति, नगर परिषद) ने की। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश यादव (महासचिव, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा) तथा डॉ. राजकुमार यादव (हृदय रोग विशेषज्ञ) मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन बारां में किया गया।

रिपोर्टर - पंकज राठौर 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.