केलवाड़ा के जंगल में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

केलवाड़ा (बारां)  :  केलवाड़ा के जंगल में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या क्षेत्र के जंगल में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान समरानिया निवासी आकाश के रूप में हुई है। सूचना पर केलवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए केलवाड़ा एसडीएच लाया जा रहा है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

रिपोर्टर : इमरान खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.