265 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
बारां : पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु, एएसपी कमल कुमार झांगिड़ व सीओ छुट्टन लाल मीना के निर्देशन में केलवाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजेश सहरिया (38) निवासी सुखा सैमली को 265 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को खंडेला रोड माता मंदिर के पास से पकड़ा। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
रिपोर्टर : इमरान खान
No Previous Comments found.