11 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
बाराँ : केलवाड़ा पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी मुनीद खान (33) निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी न्यायालय शाहाबाद के वर्ष 2015 के प्रकरण में वांछित था। पुलिस टीम ने उसे कानपुर देहात से दस्तयाब किया। कार्रवाई एसपी बारां के निर्देशन में थानाधिकारी नरेन्द्र सिंह राजावत के नेतृत्व में की गई। कांस्टेबल नवदीप मीणा की विशेष भूमिका रही।
रिपोर्टर : इमरान खान
No Previous Comments found.