भगवती जैन ने संभाला मांगरोल तहसीलदार का कार्यभार, कर्मचारियों ने किया आत्मीय स्वागत
बारां : मांगरोल तहसील में नव पदस्थापित तहसीलदार भगवती जैन ने विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर तहसील कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
पदभार ग्रहण समारोह में धर्मेन्द्र सिंह शक्तावत, एलडीसी चन्द्रेन्द्र सिंह राठौड़, पटवारी वर्ग–II ईश्वर लाल मीणा, लोकेश पारेता, राकेशराज गुर्जर एवं श्यामसुन्दर नीलकंठ सहित तहसील कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि तहसीलदार भगवती जैन के नेतृत्व में राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता आएगी तथा आमजन को समयबद्ध सेवाएं मिलेंगी।
इस अवसर पर तहसीलदार भगवती जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
रिपोर्टर : पंकज राठौर
No Previous Comments found.