समाजवादी पार्टी ने सदभावना होली मिलन समारोह का किया आयोजन

बरेली : मीरगंज क़े बैंकट हाल में समाजवादी पार्टी  के विधानसभा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह पटेल ने पीडीए सदभावना होली समारोह का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में सपा पीडीए कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की जनता मौजूद रही। सदभावना होली मिलन समारोह की अध्यक्षता मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने की। समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप व अन्य सपा पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और हर स्तर पर विफल बताया। तथा मौजूदा समय में हो रही गैस किल्लत को भाजपा सरकार की नीतियों को ही जिम्मेदार बताया। कार्यक्रम की अधयकता कर रहे  मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने कहा कि सपा का लगातार जनाधार बढ़ रहा है।जब भी विधानसभा चुनाव होंगे सपा की सरकार बनेगी और सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप,  सौरभ खन्ना, ओमेन्द्र यादव, स्मिता यादव, उषा यादव, मीना गौतम एवं बड़ी संख्या में सपा नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहें। कार्यक्रम संचालन शिवम सक्सेना ने किया। अंत में कार्यक्रम  आयोजक जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह पटेल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर : बी.एस.चन्देल
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.