रामविलास पासवान की पुण्यतिथि को लेकर बरेली में तैयारियां

बरेली :  बरेली लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान  की पुण्यतिथि 8 अक्टूबर को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में श्रद्धा का माहौल है।

बरेली की ओर से महानगर अध्यक्ष सुधाकर सोनकर मेरठ में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए, जहां प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा  ने पुण्यतिथि कार्यक्रम को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश दिए।

मेरठ से लौटकर आये सुधाकर सोनकर ने बरेली जिला अध्यक्ष अनिकेत शर्मा उर्फ लल्ला भैया सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन को साझा किया और 8 अक्टूबर के श्रद्धांजलि कार्यक्रम को लेकर चर्चा की।

इस अवसर पर अनिकेत शर्मा उर्फ लल्ला भैया ने भी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर स्वर्गीय रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया।

महानगर अध्यक्ष सुधाकर सोनकर जी एवं जिला अध्यक्ष अनिकेत शर्मा उर्फ लल्ला भैया ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पुण्यतिथि कार्यक्रम में सहभागिता करने तथा स्वर्गीय रामविलास पासवान के विचारों और सामाजिक न्याय के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

रिपोर्टर : बी.एस.चन्देल

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.