खनिज विधेयक के विरोध में झामुमो का शक्ति प्रदर्शन, 7 सितंबर को बरही में विशाल धरना

बरही - केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक (एमएमडीआर) के खिलाफ झामुमो ने आंदोलन को धार देने की तैयारी शुरू कर दी है। बरही प्रखंड समिति की बैठक में पंचायत स्तर तक जनजागरण अभियान चलाने और ग्रामीणों को विधेयक के संभावित प्रभावों से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। डाक बंगला में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद 7 सितंबर को बरही प्रखंड मुख्यालय में विशाल एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि केंद्रीय समिति सदस्य सह झारखंड सरकार के पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा पर यहां की जनता का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि विधेयक वापस नहीं हुआ तो झामुमो खनिजों को राज्य से बाहर ले जाने के खिलाफ आंदोलन तेज करेगा।

वहीं केंद्रीय समिति सदस्य विकास राणा ने कहा कि जमीन और खनिज झारखंडवासियों के हैं। उन्होंने खनन से हुए विस्थापन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि स्थानीय लोगों को खनिज संसाधनों से जुड़े फैसलों में अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने विधेयक वापस नहीं होने पर आर्थिक नाकाबंदी की चेतावनी भी दी। कार्यक्रम प्रभारी सह जिला सहसचिव राजदेव यादव ने दावा किया कि 7 सितंबर के धरना में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष दिनेश रविदास, प्रखंड सचिव मोसाहेब अंसारी, अख्तर अंसारी, आनंद सिंह, नितेश कुमार, देवानंद कुमार, मुंशी रजक, ब्रह्मदेव सिंह, चंद्रिका रविदास समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर - रिपोर्टर राहुल राणा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.