अग्निवीर जवान पर हमले का आरोप, पत्रकार के घर में घुसकर मारपीट

बस्ती : जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पायकपुर में अग्निवीर के जवान कुणाल चौधरी पर दबंगई और मारपीट का आरोप लगा है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि अग्निवीर जवान कुणाल चौधरी अपने पिता करन्तु चौधरी सहित दर्जनों लोगों के साथ पत्रकार के घर पहुंचे और परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में पत्रकार की मां और बहन को गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही कप्तानगंज SO आलोक श्रीवास्तव ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने कुणाल चौधरी, करन्तु चौधरी सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्टर: विकास चौधरी  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.