गांधी जयंती पर साठी थाना परिसर में गूंजा सत्य-अहिंसा का संदेश।

साठी :  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर गुरुवार को साठी थाना परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी बापू को नमन किया।

गांधी जयंती के मौके पर थाना परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, शांति और सद्भाव के विचारों को याद किया गया।
थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। सत्य और अहिंसा के उनके सिद्धांत आज भी समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण हैं। गांधी जयंती हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने और समाज में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने का संदेश देती हदी इस अवसर पर दरोगा शैलेन्द्र कुमार सिंह, दरोगा चंद्रशेखर कुमार, दरोगा संजय कुमार सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। सभी ने बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी।

रिपोर्टर : विनोद कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.