ग्राम पंचायत ज़मदेही खुर्द के ग्राम बड़ा खारी निवासी श्री मति गिनदु बाई परते अपनी बेटी का विवाह
बेतुल : ग्राम पंचायत ज़मदेही खुर्द के ग्राम बड़ा खारी निवासी श्री मति गिनदु बाई परते अपनी बेटी का विवाह दिनांक 7 मई 2026 को करने जा जा रही थी, विश्वसनीय सूत्रों से परियोजना अधिकारी महिला एवम् बाल विकास आमला को ज्ञात हुआ कि बेटी की जन्म तारीख 18 जनवरी 2009(स्कूलमार्कशीट के अनुसार) है, अतः उक्त बालिका नाबालिग की श्रेणी में आती है, परियोजना अधिकारी निर्मल सिंह ठाकुर द्वारा तत्काल उक्त सूचना एसडीएम श्री शैलेंद्र बड़ोनिया और जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री गौतम अधिकारी को दी गई, जिसके तहत SDM श्री शैलेंद्र बड़ोनिया द्वारा परियोजना अधिकारी सहित पूरी महिला एवम् बाल विकास विभाग की टीम को निर्देशित किया गया कि संबंधित ग्राम बड़खारी में उपस्थित होकर संबंधित बाल विवाह करने वाले नागरिक को समझाए कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और बाल विवाह के कई दुष्परिणाम भी होते हैं, उक्तानुसार परियोजना अधिकारी निर्मल सिंह ठाकुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सेक्टर पर्यवेक्षक श्री मति पुष्पा खातरकर एवम् आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम भेजकर बाल विवाह रुकवाने हेतु नाबालिक बालिका की माता और परिजनों को समझाइश देकर बालविवाह रुकवाया गया और नाबालिग बेटी सहित परिजन भी सहर्ष बाल विवाह नहीं करने तैयार हुए। इसी तरह से एक अन्य ग्राम लालढाना निवासी श्री दिनेश दोबारे भी अपनी नाबालिग बेटी का विवाह करने जा रहे थे, महिला एवम् बाल विकास विभाग की टीम द्वारा उक्त विवाह को भी समझाइश देकर रुकवाया गया। इस तरह से आमला विकास खंड अंतर्गत एक माह के अंदर तीन बाल विवाह रुकवाया गया।
रिपोर्टर : दिलीप चौकीकर

No Previous Comments found.