म.प्र. के साथियों को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष

बेतुल : (केरल) में आयोजित ऑल इंडिया बैंकिंग पेंशनर एंड रिटायरी कन्फेडरेशन (All India Bank Pensioners' & Retirees' Confederation.) के 5वें अधिवेशन में मध्य प्रदेश के महासचिव साथी अभय वर्मा को बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर एंड रिटायरी एसोसिएशन ( BOIPARA  के  राष्ट्रीय उप महासचिव तथा अध्यक्ष साथी अखिलेश वत्सल को सहायक महासचिव मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ( BOIPARA) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बैंक ऑफ इंडिया एम्प्लॉइज यूनियन, मध्य प्रदेश के वाइस चेयरमैन और खंडवा जोन के प्रेसिडेंट   श्री प्रमोद चतुर्वेदी,  साथी कृष्णा जी डिप्टी जनरल सेक्रेटरी खंडवा जोन 
 सहायक महासचिव  बैंक ऑफ इंडिया एम्पलाई यूनियन मध्य प्रदेश के असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी आमला में पोस्टेड  मनोज वाधवा  एवं  हरदा के साथी  निलेश जी  सहायक महासचिव  बैंक ऑफ इंडिया एम्पलाई यूनियन मध्य प्रदेश और पूरे खंडवा ज़ोन के सभी साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों नेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
यूनियन पदाधिकारियों ने अपने संदेश में कहा कि यह उपलब्धि न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पूरे संगठन के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों साथियों के सक्षम एवं दूरदर्शी नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन निरंतर प्रगति करते हुए नए शिखरों को प्राप्त करेगा। अंत में, सभी साथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन की मजबूती एवं एकता के लिए उनके योगदान की सराहना की।

रिपोर्टर : दिलीप चौकीकर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.