पुरस्कार पाकर बच्चों के खिल उठे चेहरे,समर कैम्प से निखरती है प्रतिभाएं: टी आई ठाकुर

बेतुल : जिला खेल और युवा कल्याण विभाग एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल के मार्गदर्शन में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2026 का रंगारंग समापन हुआ।समापन समारोह रेल्वे इंस्टिट्यूट सभागृह रेल्वे कालोनी आमला में सम्पन्न हुआ।समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुकेश ठाकुर टी आई आमला उपस्थित थे वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर राकेश चौकीकर सचिव रेल्वे इंस्टिट्यूट आमला, राजेश कोसे अध्यक्ष ने रे म यू आमला रनिंग शाखा,शेख शफी चेयरमैन ने रे म यू आमला,एम के ठेपे वरिष्ठ यूनियन पदाधिकारी,पवन मिश्रा सी टी आई,अनिल सोनी अध्यक्ष प्रगतिशील व्यापारी संघ आमला,यशवंत चढ़ोकार डायरेक्टर जे एन एम,डॉ प्रदीप जयंत एम ओ सिविल अस्पताल आमला,पवन देशमुख,कृष्णकांत शर्मा रेल्वे यूनियन,उमेश साहू जी आदि उपस्थित थे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमवती विश्वकर्मा पार्षद रेल्वे कालोनी आमला ने की।
आयोजन के सूत्रधार और समन्वयक रामनारायण शुक्ला खेल एवं युवा कल्याण विभाग बैतूल के मार्गदर्शन में यह समर कैम्प एक माह तक चला, कैम्प की जानकारी देते हुए श्री रामनारायण शुक्ला प्रशिक्षक हरि भाऊ झरबडे,रोशन पटवारी ने बताया कि विगत एक माह तक लगभग एक सैकड़ा से अधिक प्रतिभागियों ने खेल का प्रशिक्षण प्राप्त किया।हाकी और खो खो का प्रशिक्षण लिया साथ ही अन्य उपयोगी गतिविधियों में सभी ने भाग लिया।नशा मुक्ति के पोस्टर मेकिंग कम्पीटिशन में भी प्रतिभागियों ने भाग लिया और इसमें विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए।प्रतिभागियों को खेल के साथ साथ भ्रमण,सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि से जुड़ने का अवसर मिला । कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान किया गया।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि टी आई श्री मुकेश ठाकुर ने कहा कि समर कैम्प से खेल प्रतिभाएं निखरती है और उन्हें सही मंच मिलता है।अपने उद्बोधन में शेख शफी एवं श्री राजेश कोसे ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों को उनकी खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। अपने उद्बोधन में रेल्वे इंस्टीट्यूट आमला के सचिव राकेश चौकीकर ने कहा कि रेल्वे इंस्टिट्यूट इस प्रकार के आयोजनों के लिए हमेशा से ही सहयोगी रहा है हमारा यही प्रयास रहता है कि यहां से खेल प्रतिभाएं निकलकर आगे बढ़े और अपने शहर का नाम रोशन करे।अपने उद्बोधन में अनिल सोनी ने कहा कि इस प्रकार के कैम्प समय समय पर आयोजित होना चाहिए ताकि बच्चों को सही मंच मिल सके समर कैम्प के माध्यम से बच्चों ने अपनी छुट्टियों का सही उपयोग किया है।
कार्यक्रम में शानदार भाषण और कविता के माध्यम से समर कैम्प की जानकारी देने वाले प्रतिभागी कार्तिक अड़लक को टी आई ठाकुर ने पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में रेल्वे इंस्टिट्यूट आमला,सहयोग फाउंडेशन आमला,प्रगतिशील व्यापारी संघ आमला,पार्षद ओमवती विश्वकर्मा आदि का भी विशेष सहयोग रहा।समर कैम्प के प्रशिक्षक हरिभाऊ झरबडे,रोशन पटवारी और सुरेश सागर  का भी सम्मान किया गया कार्यक्रम में अन्य सहयोगी और सोशल एक्टिविटी  में अग्रणी रजनी झरबडे और क्षमा झा का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज विश्वकर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन सदाराम झरबडे ने किया।
   कार्यक्रम में अभिभावक श्रद्धा सिंह,संजुलता बरडे समेत बड़ी संख्या में अभिभावक और बच्चे उपस्थित थे ।

रिपोर्टर : दिलीप चौकीकर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.