नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने सघन पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नितिन गाडरे ने सघन पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील
आमला -आज नगर पालिका परिषद आमला के अध्यक्ष श्री नितिन गाडरे द्वारा सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक का यह दायित्व है कि वे अपने पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।
अभियान के शुभारंभ अवसर पर अध्यक्ष श्री नितिन गाडरे की धर्मपत्नी श्रीमती सोनम नितिन गाडरे ने अपने पुत्र मोरेश्वर को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का संदेश दिया और सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, क्योंकि "दो बूंद जिंदगी की" हर बच्चे के स्वस्थ भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर बीएमओ डॉ. राकेश बचले ने बताया कि सघन पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर एवं निर्धारित बूथों पर जाकर पाँच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे।
कार्यक्रम में अस्पताल का स्वास्थ्य अमला एवं स्टाफ भी उपस्थित रहा। सभी ने मिलकर पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को दोहराया और अभियान को सफल बनाने के लिए जनसहभागिता का आह्वान किया।
"आइए संकल्प लें – पाँच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे। दो बूंद जिंदगी की, हर बच्चे के लिए जरूरी।"
No Previous Comments found.