पशु चिकित्सालय मुलताई में दुग्ध समृद्धि अभियान बैठक हुई संपन्न
मुलताई : मध्यप्रदेश के जिलो में किसानों की आय बढाने और दुध उत्पादन में सुधार के लिए समय-समय पर दूग्ध समृद्धि संपर्क अभियान या दुग्ध प्रोत्साहन योजनाएं चलाई जा रही है| इसी के साथ पशु चिकित्सालय मुलताई में ब्लाक वेटनरी अधिकारी डॉक्टर सीएस उभनारे ने समस्त मुलताई ब्लाक के एवीएफओ गौ सेवको और पशु मैत्री की बैठक लेकर दुग्ध समृद्धि अभियान जो दिनांक 13 जुलाई से 18 जुलाई तक पुरे मध्यप्रदेश में चलाई जा रही है शासन की योजनाओं से अवगत कराया एवं सभी कर्मचारियों को अपने अपने संबधित क्षेत्र में जाकर पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान नस्ल सुधार उचित पोषण टीकाकरण सेक्स साटेट सीमन ताकि पशुओं में अलग-अलग नस्ल से बछिया तैयार हो सके टीकाकरण एफ एमडी टीकाकरण एचस गलघोंटू बीकयू लंगड़ा बुखार लंपी इन टीकाकरणो को समय-समय पर लगाना है पोषक - समय समय पर डीवार्मिंग करना मिनरल मिक्सचर पचास पचास ग्राम प्रति पशुओं को देना है और आधुनिक तकनीकों के बारे में जागरूक करना ताकि दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हो सके बताया गया कि अच्छी नस्ल की गायों जैसी साहीवाल,गिर, एच एफ, जर्सी आदि की डेयरी स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा लाखों रुपए की सब्सिडी या आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है| इस बैठक में मुख्य रूप से ब्लाक पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सीएस उभनारे सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी हर्षिका हारोडे सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी आयुषी सूर्यवंशी सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी कैलाश गुटके डाक्टर सुखराम परतेती, संजय दिवडे, लालमन हरसुले मनीष बारस्कर मुकेश राठौर एवं गौसेवक भीमसेन पंवार आयुष परिहार दुर्गा दास देशमुख आकाश रबडे पवन पंवार अंजय पंवार मुकेश चिकाने दिनेश उभनारे दयाशंकर बचले निलेश, आयुष सोलंकी सहित पशु मित्र उपस्थित रहे|
रिपोर्टर : संदीप वाईकर
No Previous Comments found.