पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का एसपी ने लिया जायजा, कैंटीन व आवासों का किया निरीक्षण

भदोही : पुलिस लाइन सरपतहा स्थित पुलिस कैंटीन एवं पुलिस आवासों का शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी व अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कैंटीन में उपलब्ध सुविधाओं, खाद्य सामग्री, स्वच्छता व्यवस्था तथा पुलिस आवासों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा नियमित निगरानी पर जोर दिया।

रिपोर्टर : अवधनाथ यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.