महजूदा में रात्रि चौपाल, सीडीओ ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

भदोही : विकास खंड सुरियावां की ग्राम पंचायत महजूदा में मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने आवास, पेयजल, सड़क, विद्युत एवं अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।

सीडीओ ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, समाज कल्याण एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, किसानों एवं ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता की।
इस अवसर पर बीडीओ ब्रजेश नारायण त्रिपाठी, एडीओ एसटी अशोक पांडेय, एडीओ आईएसबी वीरेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : अवधनाथ

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.