समस्याओं के विरोध में क्रमिक अनशन कर कांग्रेसजनों ने सौंपा ज्ञापन

भदोही : आदर्श नगर पालिका परिषद गोपीगंज के विभिन्न हिस्सों और वार्डों में नासूर बन चुकीं जल निकासी एवं सड़कों की बदहाली जैसी समस्याओं के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने क्रमिक अनशन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष माबूद खान के नेतृत्व में शुरू हुए अनशन को भांप तहसीलदार सदर सुनील कुमार संबंधित अधिशासी अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक ने नगर पालिका पहुंच कर 11 सूत्रीय ज्ञापन लिया। माबूद खान ने नाराजगी जताई कि एक ओर प्रदेश सरकार निकायों को विकसित रुप में देखना चाह रही है लेकिन यहां के जिम्मेदार उपेक्षात्मक रवैया अपना कर कागजी कोरम पूरा करने में लगे हैं जिसका परिणाम है कि वार्ड और रिहायशी क्षेत्र विकास से कोसों दूर होकर समस्याओं के मकड़जाल में उलझते ही जा रहे हैं जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ज्ञापन लेकर अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण का भरोसा दिया।

इस दौरान परवेज हासमी, आनंद मौर्या, चंद्रेश कुमार तिवारी, लल्लन सिंह, युसूफ खान बब्लू, सोनू कुरील, सभासद शाहजहां बेगम, नौशाद अली, सलमान अली मोनू, राशीद खान गोल्डन, धीरज हलवाई, शाहिल, मुस्तफा अंसारी, शारदा बिंद, खलील अंसारी बग्गा, विभूति नारायण सिंह, कौशर खान, गुंजन सिंह, सुहैल खान, ज़ाकिर अली, एजाज़ अली, महताब आलम, फिरोज अली पप्पू आदि रहे।

रिपोर्टर : जयशंकर यादव

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.