विद्युत करंट से दो बच्चों के पिता की मौत

भदोही : कोइरौना थानांतर्गत भभौरी गांव में बृहस्पतिवार की देर रात उस समय चीख-पुकार शुरू हो गई जब दो बच्चों के पिता राकेश रैदास 36 वर्ष की मौत हो गई। जानकारी के उपरांत संबंधित पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के मुताबिक रात लगभग आठ बजे फर्राटा पंखे को घुमा रहा था उसी समय पंखे में उतरे करंट की चपेट आ गया। आनन-फानन में परिजन किसी तरह उसे छुड़ा कर अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा और एक पुत्र व एक पुत्री का पिता भी था। घर की माली हालत ठीक न होने के कारण वह परिवार का भरण-पोषण मजदूरी कर करता था। घटना स्थल पर पहुंचे बसपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, रामसनेही गौतम, राजेश भास्कर, पंडित मोके यादव, लोरिक रामकुमार, रत्नेश कुमार, मनोरथ ने रोते-बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाकर जिला प्रशासन से क्षतिपूर्ति की मांग की।

रिपोर्टर : जयशंकर यादव

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.