शी जिनपिंग की सुरक्षा में जुटा भारत, चीन से क्या-क्या आया और किसे मिली इजाजत?

 दिल्ली में एक ऐसा मेहमान आया है, जिसकी मेहमाननवाजी से ज्यादा चर्चा उसकी सुरक्षा को लेकर है। दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे के लिए राजधानी में सुरक्षा की कई परतें बिछाई गई हैं। उनका दौरा भले ही सिर्फ 24 घंटे का है, लेकिन तैयारियां कई दिन पहले से शुरू हो चुकी थीं।सोचिए, एक राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए आसमान को कुछ देर के लिए बंद कर दिया जाए, जमीन के नीचे पाइपलाइन तक खंगाली जाए और होटल की किचन में बनने वाले खाने को भी पहले चखकर जांचा जाए। शी जिनपिंग के इस दौरे में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।चीन अपनी खास लिमोजिन और सुरक्षा से जुड़े उपकरणों के साथ आया है, आखिर शी जिनपिंग अपने साथ क्या-क्या लेकर आए और भारत ने किन चीजों को हरी झंडी दी? देखिए इस रिपोर्ट में 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.