हाविद्यालय के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने कहा कि डॉ. विकास कुमार आर्य ने पशुपालन, बकरी पालन एवं मुर्गीपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य

भरतपुर : कृषि महाविद्यालय भुसावर स्टाफ द्वारा 30 जून 2025 सोमवार को डॉ. विकास कुमार आर्य, सहायक प्रोफेसर, पशुपालन के विश्वविद्यालय से सेवानिवृत होने पर भावभीनी विदाई दी गयी। महाविद्यालय के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने कहा कि डॉ. विकास कुमार आर्य ने पशुपालन, बकरी पालन एवं मुर्गीपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया, जिससे किसानों की आमदनी में इजाफा हुआ। डॉ. विकास कुमार आर्य ने श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर की विभिन्न इकाइयों में काम करते हुए राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय जनरलों में 7 शोध पत्र, 100 से अधिक पॉपूलर आर्टीकल तथा 100 से अधिक व्याख्यान दिये। डॉ. राहुल कुमार ने कहा कि डॉ. विकास कुमार आर्य व्यवहार कुशल, विनम्र, संघर्षशील और परिश्रमी व्यक्ति हैं। डॉ. विकास कुमार आर्य ने कहा कि हमें ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा से देशहित मे कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. सुभाष चन्द्र यादव वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र, नौगांवा, अलवर, डॉ. मोहित कुमार, डॉ. शंकरलाल यादव, डॉ. भानुप्रिया पंकज, डॉ. हंसराम माली, डॉ. पूनम सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गीता गवारिया व राजेन्द्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
रिपोर्टर : देवेंद्र सिंह सोलंकी
No Previous Comments found.