रामबाबू के जनआधार कार्ड में बैंक खाते को किया अपडेट

भरतपुर- राजस्थान सरकार की कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी मोबाइल वैन ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत 2 मई को नदबई पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रायसीस में जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 
ग्राम पंचायत रायसीस के निवासी रामबाबू पुत्र धनीराम के लिए यह अभियान उम्मीद की किरण बनकर आया। रामबाबू काफी समय से अपने जनआधार कार्ड में बैंक खाते के अपडेट को लेकर परेशान आ रही हैं। ग्राम रथ अभियान के दौरान आयोजित शिविर में लाभार्थी रामबाबू ने उपखंड अधिकारी सचिन यादव के समक्ष अपनी समस्या रखी तो उपखंड अधिकारी के कहने पर संबंधित अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करवाई गई। मौके पर ही लाभार्थी रामबाबू का जन आधार विवरण सही कर बैंक खाते को अपडेट कर दिया गया। समस्या के त्वरित समाधान से रामबाबू के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ झलक रही है। 
लाभार्थी रामबाबू ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम रथ अभियान जैसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.