खडेरा में गंदगी से हाहाकार! ग्रामीण बोले—'जीना हुआ मुश्किल', सरपंच पर लापरवाही के आरोप

भरतपुर : भरतपुर जिले की पंचायत समिति उच्चैन की ग्राम पंचायत खडेरा के चकराम नगर गांव में गंदगी और जलभराव ने ग्रामीणों का जीवन संकट में डाल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की सार्वजनिक पोखर की लंबे समय से सफाई और मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे वह गंदगी का अड्डा बन चुकी है। बदबू और मच्छरों के कारण संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है तथा बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बीच स्थित मीठे पानी का कुआं भी गंदगी से अटा पड़ा है। कुएं की चारदीवारी क्षतिग्रस्त है और उसकी भी लंबे समय से मरम्मत नहीं कराई गई। उनका आरोप है कि स्वच्छता अभियान और मनरेगा के नाम पर सरकारी धन खर्च होने के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई काम दिखाई नहीं दे रहा।
ग्रामीणों ने सरपंच पर लापरवाही और मनमानी के आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद सफाई नहीं कराई जा रही। उन्होंने मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का हवाला देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और गांव में तत्काल सफाई अभियान चलाने की मांग की है।

रिपोर्टर : देवेन्द्र सोलंकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.