विषेष अभियान स्पंदन ‘‘स्वस्थ बंदी सुरक्षित कल संवेदनषील न्याय‘‘ के तहत बंदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
भरतपुर : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देषानुसार राज्य के कारागृहों में निरूद्ध सभी बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण, त्वरित चिकित्सा देखभाल हेतु तीन माह का विषेष अभियान स्पंदन ‘‘स्वस्थ बंदी सुरक्षित कल संवेदनषील न्याय‘‘ प्रारंभ किया गया है। इस विषेष अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करने हेतु मषरूर आलम खान अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एवं सेषन न्यायाधीष, भरतपुर के आदेषानुसार नीरज भामू, सचिव (अपर जिला एवं सेषन न्यायाधीष) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भरतपुर के निर्देषन में आज दिनांक 26.11.2026 को गठित विषेष चिकित्सकीय टीम डाॅ. हरिओम पाठक नोडल अधिकारी दल, वीरेन्द्र रावत स्त्री रोग विषेषज्ञ, डाॅ. कुलदीप सोनी वरिष्ठ चिकित्सक ई.एन.टी., डाॅ. नीतू सिंह नेत्र रोग विषेषज्ञ, डाॅ. राधेष्याम गुर्जर फिजिषियन, डाॅ. दौलतराम धाकड त्वचा रोग विषेषज्ञ के द्वारा महिला बंदी सुधारगृह, भरतपुर पर महिला बंदी एवं केन्द्रीय कारागृह, पर पुरूष बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस विषेष अभियान का उद्देष्य कारागृहों में निरूद्ध सभी बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण करना एवं आवष्यकता होने पर उचित इलाज मुहैया कराना है।
रिपोर्टर : देवेन्द्र

No Previous Comments found.