खामगाव कृषी उत्पन्न बाजार समिती व्दारा बाढग्रस्त के लिए 51 लाख रू की मदत

खामगांव : राज्य में हुए अतिवृष्टी का मराठवाडा समेत पश्चिम विदर्भ को कई जगह फटका बैठा हैं, अतिवृष्टी कारण कई जिले में भिषण बाढ परिस्थिती निर्माण हेाकर जनजीवन बाधित हुआ था। जिसमें किसान, व्यापारी एवं सर्वसामान्य नागरिको का बडे पैमाने पर नुकसान हुआ था। इस पार्श्वभुमी पर मुख्यमंत्री सहाय्यता निधी में मदत के पैसे भेजकर राज्य के बाढ गस्त को मदत करने का आवाहन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, पणनमंत्री जयकुमार रावल ने किया था। मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री के आवाहन को सकारात्मक प्रतिसाद देते खामगांव कृषी उपज बाजार समिती व्दारा राज्य के बाढग्रस्त को मदत के लिए मुख्यमंत्री सहाय्यता निधी में 51  लाख रू की मदत दि गई। मंगलवार दि.07 अक्टूबर 2025 को मुंबई के मंत्रालय में पुर्व विधायक दिलीपकुमार सानंदा एवं खामगांव कृषी उपज बाजार समिती के सभापती सुभाष पेसोडे ने खामगांव कृषी उपज बाजार समिती व्दारा बाढग्रस्त के मदत के लिए मुख्यमंत्री सहाय्यता निधी के लिए आए 51 लाख रू का धनादेश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सौपा। इस समय बुलढाणा जिले के पालकमंत्री ना.मकरंद पाटील,सहकारमंत्री ना.बाबासाहेब  पाटील,पणनमंत्री ना.जयकुमार रावल, जलसंपदा मंत्री ना.गिरीष महाजन प्रमुखता से उपस्थित थे।

महाराष्ट्र राज्य में विविध जिले के अतिवृष्टी से बडे पैमाने पर नुकसान हुआ। संकटकाल में राज्य शासन की ओर से नागरिकों को होसला बढाते उनकी जिदंगी सुचारू करने का काम युध्द स्तर पर चल रहा हैं। बाढग्रस्त को मदत करने के लिए विविध क्षेत्र के सामाजिक संगठना ने आगे आकर सिधे हाथ से मदत कर रहे हैं। खामगांव कृषी उपज बाजार समिती यह किसानो की संस्था हैं, इस संस्था की किसानों के साथ नाल जुडी हैं। राज्य के किसान संकट में रहते उन्हे मदत करना यह अपना सामाजिक दायित्व हैं। इस लिए खामगांव कृषी उपज बाजार समिती के संभापती एवं संचालक ने बाजार समिती व्दारा मुख्यमत्री सहाय्यता निधी में 51 लाख रू आर्थिक मदत देने का निर्णय लिया था। उस अनुषंग से मुख्यमंत्री एव उपमुख्यंत्री को मदत का धनादेश दिए गए। इस समय खामगाव कृषी उत्पन्न बाजार समिती के सभापती सुभाष पेसोडे,संचालक किंमत कोकरे, बाजार समिती के पुर्व मुख्य प्रशासक पंजाबराव देशमुख, संचालीका सौ.सुलोचना वानखडे के पती श्रीकांत वानखडे उपस्थित थे।
 

रिपोर्टर : ईश्वरसिंह ठाकुर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.