बदरीनाथ से देहरादून आ रहे हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना, मचा हड़कंप
चमोली : बदरीनाथ से देहरादून लौट रहे हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि बदरीनाथ और ज्योतिर्मठ के बीच इसके लापता होने की जानकारी मिली है। हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत कंपनी का है। हेलीकॉप्टर के चट्टान पर गिरे होने का अंदेशा जताया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम पहाड़ी पर चढ़ रही है।
डीएसपी मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि जानकारी ली जा रही है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि जेपी डैम के ऊपर जंगल में सफेद रंग की किसी चीज पर आग लगने की सूचना मिली है। हेलीकॉप्टर के होने की संभावना है। अन्य हेलीकॉप्टर रेकी के लिए भेजे गए हैं।
हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे।
अपडेट -
हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी 6 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। मलबा पहाड़ी पर मिला है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। शवों को निकालने का काम जारी है।
रिपोर्टर : सुनीत श्रीवास्तव

No Previous Comments found.