लावालौंग में बड़ी कार्रवाई एक करोड़ तीस लाख से अधिक के नशीले पदार्थ बरामद

लावालौंग  : गुप्त सूचना के आधार पर चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के ग्राम बुड़ी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार का भंडाफोड़ किया। यह छापेमारी 10 अप्रैल 2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। टीम ने संदिग्धों के घरों में बारी-बारी से तलाशी लेकर भारी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त की। छापेमारी के दौरान कुल 16.950 किलोग्राम अफीम, 296.950 किलोग्राम डोडा, 50 ग्राम गांजा और 76.700 किलोग्राम पोस्ता दाना बरामद किया गया। बरामद नशीले पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ तीस लाख रुपये आंकी जा रही है, जिससे इस कार्रवाई की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।इसके अलावा पुलिस ने 3,11,600 रुपये नकद भी जब्त किए, साथ ही एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और आरोपियों के आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं बैंक पासबुक भी अपने कब्जे में लिए।पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से अवैध रूप से अफीम और डोडा का संग्रहण कर उसे अन्य व्यापारियों को बेचते थे। इस संबंध में लावालौंग थाना कांड संख्या 22/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया, लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, एस आई विधायक कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.