छात्रा ने मारी बाजी,97% लाकर प्रखण्ड को किया गौरवान्वित
लावालौंग प्रखण्ड के शिक्षा दीप कोचिंग सेंटर के छात्रा ने मारी बाजी, हुई जिला टॉपर 97% लाकर प्रखण्ड को किया गौरवान्वित
लावालौंग - प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हेडुम पंचायत के पोटम गांव स्थित काशी महुआ टोला के प्रमोद साहू की बेटी निशा भारती ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97% अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। इसकी पढ़ाई लावालौंग शिक्षा दीप कोचिंग सेंटर के बैनर तले अपनी पढ़ाई जा री की थी, इस पर कोचिंग के संचालक संजीत कुमार मिश्रा ने बधाई देते हुए भविष्य में और भी अच्छे कार्य की शुभ कामनाएं दी। निशा भारती, प्रमोद साहू की पुत्री हैं। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे गांव, पंचायत और प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निशु की इस उपलब्धि ने क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
रिपोर्टर मो0 साजिद

No Previous Comments found.