तीन अभियुक्त गिरफ्तार, वारंटी समेत न्यायालय भेजे गए
लेस्लीगंज : थाना पुलिस ने विभिन्न कांडों में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक स्थायी वारंटी भी शामिल है, जो लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। थाना कांड संख्या 24/99, धारा 147/148/149/353/307/332/302 आईपीसी, 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 25(1-b)/26/35/27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट, एसटी नंबर 384/2001 के स्थायी वारंटी मुद्रिका सिंह उर्फ रमेश जी, पिता राम निहोरा सिंह, निवासी गुरिया दामर थाना लेस्लीगंज, जिला पलामू को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। इसके अलावा लेस्लीगंज थाना कांड संख्या 153/2025 के प्राथमिकी अभियुक्त अशोक यादव, पिता रामेश्वर यादव, निवासी पचमो थाना लेस्लीगंज जिला पलामू तथा लेस्लीगंज थाना कांड संख्या 68/2026 के प्राथमिकी अभियुक्त इसराफिल अंसारी, पिता आलम अंसारी, निवासी बुढ़ीवीर थाना चैनपुर जिला पलामू को भी गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि स्थायी वारंटी मुद्रिका सिंह उर्फ रमेश जी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। उन्होंने कहा कि अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया।
रिपोर्टर : अवध किशोर राय

No Previous Comments found.