विधायक उद्धेश्वरी पैकरा का अल्टीमेटम

बलरामपुर : विवाद की शुरुआत गुरुवार दोपहर को राजपुर में हुई। विधायक उद्धेश्वरी पैकरा शासकीय महाविद्यालय राजपुर के एप्रोच रोड और नाली निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंची थीं। नियमानुसार और प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सरकारी कार्यक्रमों में एसडीएम और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होती है। हालांकि, चौंकाने वाली बात यह रही कि कार्यक्रम स्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर एसडीएम और तहसील कार्यालय होने के बावजूद, एसडीएम देवेंद्र प्रधान या कोई भी अन्य राजस्व अधिकारी वहां नहीं पहुँचा।

मंच से बरसीं विधायक: “अफसरशाही बर्दाश्त नहीं”
अधिकारियों की इस बेरुखी को विधायक ने अपना और जनता का अपमान माना। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान मंच से ही अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि प्रशासन में‌ अफसरशाही इस कदर हावी हो गई है कि वे जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए होने वाले कार्यक्रमों में अधिकारियों का न आना शासन की मंशा के विपरीत है। उन्होंने फोन के माध्यम से उच्च अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया है कि यदि एसडीएम नहीं बदले गए तो होगा आंदोलन

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.