आईटी एक्ट के मामले में फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बलरामपुर : शंकरगढ़ पुलिस ने साइबर अपराध एवं आईटी एक्ट से जुड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

थाना शंकरगढ़ में दर्ज अपराध क्रमांक में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(2), 79 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 एवं 67(ए) के तहत दर्ज प्रकरण में पुलिस ने आरोपी अजय कुमार रवि (22 वर्ष), पिता जगाधर रवि, निवासी ग्राम बरद, चौकी डिडीरी, थाना कुसमी, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 9 अक्टूबर 2025 को थाना शंकरगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2025 के जनवरी माह में झारखंड में कार्य के दौरान उसकी आरोपी से पहचान हुई थी। परिचय होने के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। बाद में आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी, गाली-गलौज की तथा अश्लील वीडियो एवं आपत्तिजनक संदेश मोबाइल पर भेजकर उसे बदनाम करने का प्रयास किया।
शिकायत के आधार पर थाना शंकरगढ़ में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने आरोपी के गांव पहुंचकर घेराबंदी की और उसे हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.