पान दुकान में चोरी, 20 हजार रुपये का सामान ले उड़े चोर
बलरामपुर : शंकरगढ़ के रेस्ट हाउस के पास स्थित इम्तियाज पान दुकान में अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 20 हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में व्यापारियों के बीच दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, चोर दुकान में रखे विभिन्न प्रकार के पान मसाला, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब दुकान संचालक इख्तियाज अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने तत्काल शंकरगढ़ पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि हाल ही में शंकरगढ़ क्षेत्र में पीडीएस दुकानों से बड़े पैमाने पर चावल और शक्कर चोरी होने की घटनाएं भी सामने आई थीं। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह
No Previous Comments found.