संभाजीनगर में इस साल भी DJ-डॉल्बी मुक्त गणेशोत्सव; बिना अनुमति DJ बजाने पर कार्रवाई

छत्रपति संभाजीनगर : गणेशोत्सव और दहीहंडी के मद्देनजर संभाजीनगर पुलिस ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। पिछले साल की तरह इस साल भी शहर में DJ-डॉल्बी मुक्त गणेशोत्सव मनाने की अपील पुलिस ने गणेश मंडलों से की है।

पालकमंत्री, मंत्री और गणेश मंडलों के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में इस पहल को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की जानकारी पुलिस उपायुक्त शशिकांत सातव ने दी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति DJ बजाने पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, गणेश मंडलों को धर्मादाय आयुक्त के नियमों के अनुसार ही चंदा जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वेच्छा से दिया गया चंदा स्वीकार किया जा सकता है, लेकिन जबरन चंदा वसूलने पर कार्रवाई की जाएगी, ऐसा इशारा पुलिस उपायुक्त शशिकांत सातव ने दिया है।

रिपोर्टर : शिवाजी तांबे

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.