खुलताबाद : तहसील के कनकशील क्षेत्र के म्हसोबा खांडी परिसर में शनिवार
छत्रपती संभाजीनगर - शाम को करीब 7 से 8 के बीच बजे तेंदुए ने एक बैल पर हमला कर उसे मार डाला. घटना से क्षेत्र के किसानों में दहशत है. बैल मालिक पाराजी किसन सवागे के बैल की मौत के बाद रविवार को सुबह वन विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया. खेतों में तेंदुए की मौजूदगी से किसानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. उद्धव सेना के उपतहसील प्रमुख अविराज निकम और ग्रामीणों ने 17 और 18 तारीख को जाकर वन दप्तर विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने तथा किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.
रिपोर्टर - गणेश निकम

No Previous Comments found.