एमसीबी जिले में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा साइबर जागृति अभियान

चिरमिरी - एमसीबी जिले के चिरमिरी में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से साइबर जागृति अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र चिरमिरी में आयोजित किया गया, जिसमें शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र समस्त छात्र के साथ साथ शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान थाना पोंड़ी के आरक्षण नविन कुमार ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित शिक्षकों को साइबर क्राइम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराध और डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के विभिन्न उपायों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया एवं इसके महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, OTP एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने और संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों से सावधान रहने की सलाह दी गई।  कार्यक्रम में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य के. खलखो, शिक्षक पी. के. पांडे, आई. जे. देवांगन, वासुदेव सोमू, एस. चौहान, डी. शिहाशरे  एवं परमेश्वर साहू उपस्थित रहे।

वहीं प्रशासन की ओर से थाना  पोंड़ी से अजय कुमार मिश्रा, निशा यादव, नविन कुमार कार्यक्रम में मौजूद रहे।
साइबर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे मजबूत हथियार है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें।

रिपोर्टर - मुस्ताक कुरैशी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.