SSC CGL परीक्षा में प्रियांशु उपाध्याय बने GST अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

चित्रकूट - जिले के ग्राम पंचायत हनुवा के प्रतिभाशाली युवा प्रियांशु उपाध्याय पुत्र दिलीप उपाध्याय ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC CGL) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर GST अधिकारी (Inspector – GST) के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

उनकी इस शानदार सफलता से परिवार, मित्रों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रियांशु की इस उपलब्धि पर लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके बड़े भाई विनोद उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
परिजनों के अनुसार, प्रियांशु शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उनका लक्ष्य सरकारी सेवा में जाकर देश की सेवा करना था। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे समाज के लिए गर्व की बात है।

रिपोर्टर - डी.के.मिश्र 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.