नाबार्ड द्वारा वित्तीय साक्षरता वैन प्रदान, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगी जागरूकता
बड़े बचेली : राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, आंवराभाठा को वित्तीय साक्षरता वैन प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर हमारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के कॉर्पोरेट ऑफिस रायपुर से विजय वसंत रायकवाड क्षेत्रीय प्रबंधक मोहित सिंगल सर, लीड बैंक मैनेजर श्री सुरेन्द्र कुमार काकड़े, बैंक मैनेजर मनोज कुमार, बीपीएम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन धर्मेंद्र ठाकुर सहित बैंक के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि इस वित्तीय साक्षरता वैन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को बैंकिंग सेवाओं, बचत, ऋण, बीमा एवं डिजिटल भुगतान के बारे में जानकारी दी जाएगी। इससे ग्रामीण नागरिकों में आर्थिक समझ विकसित होगी और वे विभिन्न वित्तीय योजनाओं का लाभ बेहतर तरीके से उठा सकेंगे। अधिकारियों ने कहा कि यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे लोगों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
रिपोर्टर : जी एल मरावी


No Previous Comments found.