कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में समस्त नगरीय निकायों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित
दंतेवाड़ा : बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं Gap Analysis के संबंध में सभी नगरीय निकायों द्वारा विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
बैठक में नगरीय निकायों द्वारा स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, नागरिकों को जागरूक, बल्क वेस्ट जेनरेटर का पहचान,MRF सेंटर संचालन, कम्पोस्टिंग व्यवस्था, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, वैज्ञानिक लैंडफिल व्यवस्था एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों की वर्तमान स्थिति की जानकारी साझा की गई। साथ ही विभिन्न निकायों में उपलब्ध संसाधनों, आवश्यक अधोसंरचना एवं कमियों का Gap Analysis प्रस्तुत कर भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
कलेक्टर महोदय ने सभी नगरीय निकायों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने, गीले कचरे , सूखे कचरे , सेनेटरी अपशिष्ट, स्पेशल केयर/हानिकारक कचरे के पृथक्करण को जनसहभागिता के माध्यम से बढ़ावा देने तथा स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल नगर निर्माण हेतु सतत कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा सभी निकायों को निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य करना आवश्यक है।
बैठक में जिले के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, उप अभियंता एवं स्वच्छ भारत मिशन के पी आई यू एवं संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : ए आर कर्मा

No Previous Comments found.