गीदम पुलिस की अवैध जुआ-सट्टा पर कार्यवाही: दो आरोपी गिरफ्तार
दंतेवाड़ा : जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में अपराधों की रोकथाम एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक गौरव राय के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन, एसडीओपी बारसूर गोविंद दीवान के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक अमित बेरिया के नेतृत्व में थाना गीदम पुलिस द्वारा अवैध जुआ-सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही
दिनांक 15.05.2026 को थाना गीदम पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति गीदम के कडती पारा स्थित एजुकेशन सिटी जाने वाले सीसी रोड के पास अवैध रूप से रूपये-पैसे का दांव लगाकर सट्टा नामक जुआ संचालित कर रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम निम्नानुसार बताया—1. पंकज जैन, पिता स्व. मोतीलाल जैन, उम्र 42 वर्ष, निवासी महावीर नगर वार्ड, गीदम, थाना गीदम, जिला दन्तेवाड़ा।2. डल्लो राम कडियाम, पिता सोमरू राम कडियाम, उम्र 41 वर्ष, निवासी बड़े पनेड़ा पटेलपारा, थाना गीदम, जिला दन्तेवाड़ा।
जप्त सामग्री एवं वैधानिक कार्यवाही
आरोपियों के कब्जे से कुल 3290/- रुपये नगद एवं 14 नग सट्टा पट्टी बरामद की गई। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
लगातार जारी है अभियान एवं आमजन से अपील
दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, जुआ-सट्टा अथवा असामाजिक कृत्यों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। समाज में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। दन्तेवाड़ा पुलिस आमजन से कानून का पालन करने एवं युवाओं को ऐसे अवैध गतिविधियों से दूर रखने की अपील करती है।
महत्वपूर्ण भूमिका
प्र.आर. 341 राजकुमार सिंह,प्र.आर. 642 हुंगा राम कडती,डीएसएफआर 3078
रिपोर्टर : ए आर कर्मा

No Previous Comments found.