बचेली में घर-घर ट्रक पार्किंग से जनता हलाकान, गलियां जाम, हादसों का खतरा
बचेली : बैलाडीला लौह अयस्क परियोजना के कारण बचेली शहर में ट्रकों का आतंक बढ़ गया है। जिन लोगों ने ट्रक खरीदे हैं, वे उन्हें पार्किंग यार्ड की बजाय घर के सामने, गली-मोहल्लों में खड़ा कर देते हैं। इससे आम नागरिकों का चलना-फिरना दूभर हो गया है। स्थानीय निवासी रामलाल साहू ने बताया कि सुबह बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल हो गया है। गली में 4-5 ट्रक लग जाते हैं। एम्बुलेंस तक नहीं घुस पाती। वार्ड क्रमांक 3, 5 और 7 में स्थिति सबसे खराब है। रात में बिना लाइट के खड़े ट्रकों से आए दिन टकराकर बाइक सवार घायल हो रहे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि दुकानों के सामने ट्रक खड़े रहने से ग्राहक नहीं आ पाते। महिलाओं को रात में निकलने में डर लगता है क्योंकि ट्रक ड्राइवर वहीं गाड़ी में सोते हैं और शराबखोरी करते हैं।
मुख्य समस्याएं:*
1. जाम: सुबह 7 से 11 और शाम 5 से 9 बजे पूरा शहर जाम रहता है
2. हादसे: पिछले महीने ही 3 बाइक सवार ट्रक से टकराकर घायल हुए
3. प्रदूषण: दिन-रात चालू ट्रकों से धुआं और शोर, बच्चों-बुजुर्गों को सांस की बीमारी
4. *निजी पार्किंग नहीं:*बीटीओए या का का कोई तय ट्रक पार्किंग यार्ड नहीं जिम्मेदारी बनता है पार्किंग यार्ड बनाने के लिए बीटीओए अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि गढ़ के पास
बैठक में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कमलजीत पाटले थाना प्रभारी प्रहलाद साहू बीटीओए। एवं पेट्रोल पंप संचालक आम नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : ए आर कर्मा
No Previous Comments found.