दंतेवाड़ा में 3 दिवसीय खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन 2026 कार्यक्रम आयोजित किया गया

दंतेवाड़ा : भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (फसाई) नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य के मध्य हुये समझौता ज्ञापन 2023 से 2026 तक खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन (फॉस्टेक) में स्वीकृत कार्ययोजना 2025-26 के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त 33 जिला मुख्यालयों एवं 146 ब्लॉक में फॉस्टेक प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसकी परिपालन में जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन दंतेवाड़ा द्वारा 3 दिवसीय खाद्य सुरक्षा से संबंधित खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन (फॉस्टेक) निःशुल्क कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार दंतेवाड़ा में आयोजित किया गया। जाहिरा खान, अभिहित अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन दंतेवाड़ा ने प्रशिक्षण के मूलभूत उद्देश्य एवं पंजीकरण प्रक्रिया का जानकारी दी। शिक्षा एवं कल्याण समिति प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षक शिव प्रजापति ने खाद्य पाठ्यक्रम, खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता, संस्था पंजीकरण एवं व्यवस्था, खाद्य पदार्थों का गुणवत्ता मानक एवं मापक के बारे में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी। प्रथम दिवस 8 जुलाई 2026 को दंतेवाड़ा एवं गीदम के खाद्य से संबंधी लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। द्वितीय दिवस 9 जुलाई 2026 को बचेली एवं किरंदुल के खाद्य कारोबारकर्ताओं हेतु सामुदायिक भवन, आर.ई.एस कॉलोनी में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 10 जुलाई 2026 को जिला पंचायत दंतेवाड़ा के प्रशिक्षण सभागार में दंतेवाड़ा, गीदम, बचेली, किरंदुल के खाद्य कारोबारकर्ताओं हेतु जिसमें जिले में संचालित रेडी टू ईट,  विद्यालयों में संचालित माध्यम भोजन (मिड डे मील) समूहों एवं अन्य खाद्य संबंधी संस्थाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उपरोक्त पूर्व दिवस में प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं हो पाए वे 10 जुलाई 2026 को इस प्रशिक्षण में सम्मिलित हो सकते है। इस कार्यक्रम में जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के कर्मचारी यशोदानंदन तिवारी समेत दंतेवाड़ा जिले के विभिन्न रेस्टोरेंट, ढाबा, होटल, खाद्य संस्थाएं, कारोबारकर्ताएं, रसोईया एवं अन्य लोग शामिल हुए।

रिपोर्टर : ए आर कर्मा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.